शिवपुरी: पुरानी रंजिश में पड़ोसी ने परिवार पर लठ्ठ से किया हमला, तीन घायल, अमोलपठा चौकी में मामला दर्ज
अमोलपठा चौकी क्षेत्र के ग्राम थरखेड़ा में पुरानी रंजिश के चलते एक युवक पर उसके पड़ोसी ने लठ्ठ से हमला कर दिया। हमले में युवक, उसकी पत्नी और भाई को चोटें आई हैं। पीड़ितों ने गुरुवार को अमोलपठा चौकी पहुंचकर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।फरियादी दीपक जाटव (20 वर्ष) निवासी थरखेड़ा ने बताया कि शाम करीब 5:30 बजे वह अपने खेत से घर आकर दरवाजे पर खड़ा था।