नौगांव: नौगांव में जन्माष्टमी की धूम, 6 सितंबर को शोभायात्रा व मटकी फोड़; सेवा समिति ने दिया निमंत्रण
नौगांव। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर नौगांव में 6 सितंबर को आयोजित होने वाले भव्य कार्यक्रम की तैयारियां जोर पकड़ने लगी हैं। जन्माष्टमी सेवा समिति नौगांव के सदस्यों ने रविवार सुबह 11 बजे से गांव-गांव पहुंचकर ग्रामीणों और कृष्ण भक्तों को कार्यक्रम में शामिल होने का निमंत्रण दिया। समिति के सदस्यों ने ग्रामीणों से मुलाकात कर जन्माष्टमी के धार्मिक आयोजन में अ