कांके: कांके थाना क्षेत्र में चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले पांच आरोपी गिरफ्तार
Kanke, Ranchi | Sep 2, 2025 कांके थाना क्षेत्र सहित कई इलाकों में चोरी की घटना को अंजाम देने वाले पांच आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। मंगलवार शाम करीब चार बजे प्रेस वार्ता कर एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने बताया कि कांके थाना क्षेत्र सहित कई इलाकों में चोरी की घटना को अंजाम देने पांच आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि ये बंद घरों में चोरी की घटना को अंजाम देते थे।