बाराहाट: स्वच्छता मिशन के प्रखंड समन्वयक दीपक कुमार को समारोहपूर्वक विदाई दी गई
Barahat, Banka | Apr 10, 2026 बाराहाट प्रखंड में स्वच्छता मिशन के प्रखंड कोऑर्डिनेटर दीपक कुमार के स्थानांतरण के उपरांत उन्हें भावभीनी विदाई दी गई। इस अवसर पर प्रखंड कार्यालय परिसर में एक सादे लेकिन गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें बाराहाट बीडीओ गोपाल गुप्ता सहित कार्यालय के सभी कर्मचारी उपस्थित रहे।