कोंडागांव: फरसगांव फॉरेस्ट कॉलोनी वार्ड-3 में बच्चों के झूलों में असामाजिक तत्वों ने की घिनौनी हरकत, महिलाओं को हो रही शर्मिंदगी
कोंडागांव जिले के फरसगांव ब्लॉक अंतर्गत फॉरेस्ट कॉलोनी वार्ड -3 में आए दिन असामाजिक तत्वों के द्वारा शर्मसार करने वाली घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है। इस बीच शनिवार की सुबह 5 बजे फॉरेस्ट कॉलोनी वार्ड नंबर 3 में बच्चों के लिए लगाए गए सार्वजनिक झूलों के पास असामाजिक तत्वों ने बड़ी संख्या में निरोध की पैकेट को फाड़कर फेंक दिया है। महिलाओं को हो रही शर्मिंदगी।