कोंडागांव: बस्तर दशहरा महोत्सव के लिए कोण्डागांव चौपाटी मैदान से जगदलपुर रवाना हुई भव्य परंपरागत टोली
पौराणिक रिवाजों और समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर के प्रतीक बस्तर दशहरा महोत्सव की तैयारी जोरों पर है। 12 अक्टूबर शनिवार दोपहर 2 बजे कोण्डागांव के चौपाटी मैदान से सजे-धजे मांझी, चालकी, गायता, पुजारी, सिरहा, गुनिया जैसे परंपरागत समूहों ने बस्तर दशहरा के लिए विदाई ली। यह विदाई समारोह स्थानीय विधायक लता उसेंडी की अध्यक्षता में आयोजित की गई थी।