कोंडागांव: कोंडागांव में धूमधाम से मनाया गया विजयदशमी पर्व, विकासनगर स्टेडियम मैदान में हुआ रावण दहन कार्यक्रम
कोंडागांव में शनिवार को विजयदशमी का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान जिला मुख्यालय स्थित विकासनगर स्टेडियम मैदान में रावण दहन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर शाम 5 बजे शीतला माता मंदिर से रथ यात्रा निकाली गई, जिसमें भगवान राम स्टेडियम पहुंचे। यहां एक घंटे तक रामलीला का मंचन हुआ। शाम 6 बजे श्रीराम ने बाण चलाकर 51 फीट ऊंचे रावण का दहन किया।