कोंडागांव: कोण्डागांव पुलिस लाइन में शस्त्र पूजा का आयोजन, पुलिस अधीक्षक वाय अक्षय कुमार ने शस्त्रों की पूजा की
विजयदशमी के पावन पर्व पर आज शनिवार सुबह 11 बजे चीखलपुटी स्थित पुलिस लाइन में शस्त्र पूजा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक वाय अक्षय कुमार ने पूजा अर्चना की और सभी पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को शुभकामनाएं दीं। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि विजयदशमी का त्योहार अधर्म पर धर्म की जीत का प्रतीक है। इस दिन शस्त्रों की पूजा करने की परंपरा है।