दतिया नगर: दतिया में हेलमेट चेकिंग अभियान तेज, 85 चालान कटे, ₹37,700 जुर्माना वसूला, वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा का संदेश
दतिया जिले में हेलमेट नहीं पहनने वाले वाहन चालकों के खिलाफ पुलिस ने सघन चेकिंग अभियान चलाया। सड़क सुरक्षा को लेकर चलाए गए इस अभियान में जिलेभर के थाना प्रभारियों के नेतृत्व में पुलिस टीमों ने प्रमुख मार्गों और चौराहों पर विशेष जांच की। कार्रवाई में बिना हेलमेट वाहन चला रहे चालकों के खिलाफ सख्ती दिखाते हुए कुल 85 चालान बनाए गए और ₹37,700 जुर्माना वसूला गया।