पन्ना: पन्ना में बारिश का तांडव: 5वें दिन भी थमे नहीं बादल, तेंदुघाट बांध के 5 गेट खोले,स्कूलों में दो दिन का और अवकाश।
Panna, Panna | Aug 21, 2026 मध्य प्रदेश के पन्ना जिले में बीते पांच दिनों से जारी भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त है। केन, मिढ़ासन, व्यारमा और पतने नदियां उफान पर हैं, जबकि तेंदुघाट बांध के 5 गेट खोलने पड़े हैं। बिगड़ते हालात को देखते हुए कलेक्टर ने 21 और 22 अगस्त को स्कूलों में छुट्टी घोषित की है। पुलों के ऊपर पानी बहने से दर्जनों गांवों का संपर्क कट गया है।