चेनारी: दुर्गावती डैम के मुख्य नहर में डूबा चेनारी का 15 वर्षीय किशोर, 24 घंटे बाद भी नहीं चला पता
Chenari, Rohtas | Aug 29, 2026 डूबने वाले की पहचान लोहरा गांव निवासी महेंद्र बिंद के पुत्र रोहित कुमार (15) के रूप में हुई है। बताया जाता है कि घूमने के दौरान रोहित दुर्गावती डैम से कैमूर की ओर निकलने वाली मुख्य नहर में नहाने और सेल्फी लेने उतरा, तभी अचानक गहरे पानी में चला गया। साथ रहे दोस्तों ने बचाने का प्रयास किया, लेकिन वह देखते ही देखते डूब गया।