ट्रांसपोर्ट नगर थाना पुलिस ने गुजरात के बनासकांठा जिले के अंबाजी से पाली में अवैध रूप से पिस्टल की सप्लाई करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर पूरे मामले का खुलासा किया है । ट्रांसपोर्ट नगर थाना प्रभारी ने बताया कि नवंबर में एक आरोपी को पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया था इस आरोपी से सप्लाई करने वाले आरोपियों की जानकारी मिली थी । पुलिस मामले की जांच कर रही है ।