बाढ़: बाढ़ कोर्ट का फैसला, सोनू हत्याकांड के चार आरोपी दोषी करार, अगली तारीख को सजा
Barh, Patna | May 22, 2026 शुक्रवार को बाढ़ कोर्ट ने एक अहम फैसला सुनाते हुए चार आरोपियों को हत्या के मामले में दोषी करार दिया है। वकील जगत नारायण सिंह ने 11 बजे बताया कि जज विवेक भारद्वाज ने सुनवाई के दौरान सभी दलीलों और गवाहों के मद्देनजर जवाहर राय, चंद्रदेव राय, सिपाही राय और जतन राय को रामवृक्ष राय के एकमात्र पुत्र की हत्या के मामले में दोषी करार दिया है।