मेहगांव: मेहगांव में पुलवामा हमले के शहीदों को श्रद्धांजलि, शौर्य यात्रा का आयोजन
Mehgaon, Bhind | Feb 14, 2025 भूतपूर्व सैनिकों द्वारा मेहगांव की गल्ला मंडी परिसर में शुक्रवार को लगभग 2 बजे कार्यक्रम आयोजित किया गया।जिसमें पुलवामा में आतंकी हमले में अमर शहीद सीआरपीएफ के 40 जवानों की याद में श्रद्धांजलि सभा तथा विशाल शौर्य यात्रा का आयोजन किया गया।पुलवामा आतंकी हमले में शहीद होने वाले जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।