मेहगांव: किटी रोड वाले खेत में पानी देने को लेकर विवाद, फरियादी के साथ मारपीट का मामला दर्ज
Mehgaon, Bhind | Feb 13, 2025 फरियादी नरेश बघेल पुत्र भान सिंह बघेल निवासी वार्ड 5 कटरा मोहल्ला मौ ने पुलिस को बताया।कि श्रीपाल बघेल राजवीर बघेल निवासी गढ़ वार्ड पांच कटरा मोहल्ला मो ने 13 फरवरी को लगभग 11:00 बजे किटी रोड वाला खेत पर खेत में पानी देने के विवाद को लेकर गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर दी। एवं जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने 13 फरवरी को लगभग 2:00 बजे मामला दर्ज कर लिया है।