मेहगांव: संत रविदास जयंती पर मेहगांव, गोरमी,गोहद में निकाला गया भव्य जुलूस, जगह-जगह हुआ स्वागत
Mehgaon, Bhind | Feb 12, 2025 संत रविदास जयंती के अवसर पर मेहगांव गोरमी, गोहद अंचल में बुधवार को लगभग 3 बजे मुख्य मार्गों से भव्य जुलूस निकाला गया। जिसमें बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। वहीं जुलूस संत रविदास आश्रम गोहद से शुरू होकर गोलंबर तिराहा,गंज बाजार, पुराना बस स्टैंड,सदर बाजार होते हुए अंबेडकर पार्क पहुंचा।जहां बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।