मेहगांव: मेहगांव में अवैध कट्टा और राउंड के साथ आरोपी गिरफ्तार, मामला दर्ज
Mehgaon, Bhind | Feb 13, 2025 मेहगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत उप निरीक्षक विवेक शर्मा ने नगर में भ्रमण के दौरान बुधवार को शाम लगभग 5 बजे अरविंद राठौर निवासी वार्ड नंबर 1 भिंड को नरेश राठौर के घर के पास गोरमी रोड मेहगांव में अवैध कट्टा व राउंड के साथ पकड़ा।तलाशी लेने पर एक 315 बोर का कट्टा वह 4 जिंदा राउंड मिले। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बुधवार की देर रात मामला दर्ज कर लिया है।