अमरिया: अमरिया में लावारिस घोडे का आतंक,राहगीरों के पीछे से आकर उन्हें काट लेता है #jansamasya
कस्बा अमरिया में पिछले कई महीनों से लगातार एक लावारिस घोड़े ने आम जनता का कस्बा अमरिया की बाजार और तहसील परिसर में चलना मुश्किल हो गया है। लावारिस घोडे का आतंक इतना बढ़ गया है कि दिन हो या रात लोगों को कस्बा अमरिया की बाजार और तहसील परिसर में डर लगने लगा है। यह घोड़ा अचानक ही हमला कर देता हैं । राहगीरों के पीछे आकर उन्हें काट लेता है।