सुल्तानपुर: चांदपुर में दलितों पर हुए हमले में निष्पक्ष कार्रवाई की मांग लेकर BSP जिलाध्यक्ष पहुंचे SP कार्यालय
बीते 22 सितंबर को कुरेभार थानाक्षेत्र के चांदपुर में हुए दलितों के ऊपर हमले को लेकर निष्पक्ष कार्रवाई की मांग लेकर बसपा जिलाध्यक्ष सुरेश गौतम अपने दर्जनों साथियों के साथ SP सोमेन वर्मा से मिले।जिलाध्यक्ष ने SP से मिलकर पुरी घटना से अवगत कराते हुए मामले को गंभीरता से लेने की मांग करी।इस मौके पर सर्वेन्द्र,जियालाल त्यागी,एहसान अली आदि मौजूद रहें।