झांसी: दतिया गेट के पास खुली शराब की दुकान पर महिलाओं ने किया हंगामा, तोड़फोड़ कर शराब की पेटियां बाहर फेंकी
Jhansi, Jhansi | Mar 15, 2025 शराब की दुकान घनी आबादी में खुलने से नाराज महिलाओं ने जमकर हंगामा करते हुए तोड़फोड़ की। कोतवाली थाना क्षेत्र के दतिया गेट के पास खुली साहू बाइन शॉप की शराब की दुकान पर शनिवार को महिलाओं ने हंगामा करते हुए तोड़फोड़ कर दी। महिलाओं ने शराब की दुकान में घुसकर शराब की पेटियां ओर अन्य सामान बाहर फैंक दिया।