झांसी: खुशीपुरा में हार जीत की बाजी लगाते लोगों का वीडियो हुआ वायरल
Jhansi, Jhansi | Mar 15, 2025 हार जीत की बाजी लगाते खुशीपुरा का वीडियो हुआ वायरल दरअसल झांसी के थाना नवाबाद क्षेत्र के खुशीपुरा में एक जुआ खेलने का वीडियो सामने आया है। जिसमें बड़ी संख्या में लोग गली में जुआ खेलते हुए दिखाई दे रहे हैं। और बेखौफ अंदाज में नोटों की गड्डी लेकर बैठे लोग ताश के पत्तों पर हार जीत की बाजी लगा रहे हैं। इसी दौरान किसी शख्स ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया।