दतिया नगर: जिला पंचायत सभाकक्ष में मुख्य कार्यपालन अधिकारी की अध्यक्षता में जल गंगा संवर्धन अभियान की बैठक संपन्न
जिला पंचायत दतिया के सभाकक्ष में गुरूवार को को मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अक्षय कुमार तेम्रवाल की अध्यक्षता में जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत संरक्षण कार्यों के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु समीक्षा बैठक आयोजित की गई।बैठक में अभियान के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा करते हुए कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई।