रामपुर मनिहारन: 10 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया दरोगा, एंटी करप्शन टीम की कार्रवाई से मचा हड़कंप
सहारनपुर में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एंटी करप्शन टीम ने थाना तितरो में तैनात सब इंस्पेक्टर देशपाल सिंह को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपी दरोगा को तितरो थाने के बाहर ट्रैप के दौरान पकड़ा गया। इसके बाद टीम उसे नानौता थाने लेकर आई, जहां उसके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।