बड़ौत: बिजरौल निवासी आरोपी को मोबाइल से ऑनलाइन सट्टा खाईबाड़ी करते हुए गिरफ्तार, 1 मोबाइल फोन बरामद
Baraut, Bagpat | Aug 1, 2026 मीडिया सेल बागपत ने शनिवार शाम करीब 5 बजे बताया कि थाना दोघट पुलिस ने मोबाइल से ऑनलाईन सट्टे की खाई बाडी करते हुये 1 आरोपी को गिरफ्तार किया है, जिसके कब्जे से एक मोबाईल फोन बरामद हुआ है। आरोपी निसार पुत्र शमसाद निवासी ग्राम बिजरौल के विरुद्ध थाना दोघट पर मुक़दमा दर्ज कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।