तिल्दा: सरारीडीह में घर में घुसकर मारपीट, नेवरा पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ दर्ज किया मामला
Tilda, Raipur | Jun 9, 2026 ग्राम सरारीडीह निवासी एक प्रार्थी ने नेवरा थाना में शिकायत दर्ज कर बताया कि हार्वेस्टर के पैसों की लेन देन की बात को लेकर 3 लोगों ने जबरन प्रार्थी के घर घुसकर गंदी गंदी गाली गलौज कर मारपीट किए जिससे प्रार्थी को चोटे आई है। नेवरा पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।