आज दिनांक 18.07.2026 को जिला पदाधिकारी, रोहतास श्री दीपक कुमार मिश्र ने समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में सात निश्चय-3 के अंतर्गत "सबका सम्मान – जीवन आसान" पहल के तहत जनता दरबार का आयोजन कर लोगों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना। जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए सात लोगों ने अपनी समस्याओं एवं शिकायतों से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए। जिला पदाधिकारी ने सभी शिकायतों एवं आवेदनों को संबंधित विभागों एवं पदाधिकारियों को भेजते हुए समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।
#IPRD
#Rohtas
#JantaDarbar
#SabkaSammanJeevanAasaan #SaatNishchay3
#GoodGovernance
#PublicService
#DistrictAdministration
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Patna, Bihar | Jul 18, 2026