बिसवां: रेउसा की लकड़ी मंडी में गेहूं लदी ओवरलोड ट्रैक्टर ट्राली पलटने से बाल बाल बचे राहगीर, हाइवे पर लगा रहा लंबा जाम
सीतापुर बहराइच मार्ग पर रेउसा कस्बे में स्थित लकड़ी मंडी में एक गेहूं लादकर ले जा रही ट्रैक्टर ट्राली ओवरलोड होने की वजह से अचानक सड़क पर पलट गई। सड़क पर ट्रैक्टर ट्राली के पलटने से बगल से निकल रहे हैं वाहन और राहगीर दुर्घटनाग्रस्त होने से बाल बाल बचे। ट्रैक्टर ट्राली सड़क पर पलट जाने के बाद हाईवे पर एक लंबा जाम लग गया। पुलिस की मौजूदगी में ट्राली हटाई गई।