चानन: इटौन जाने वाली सड़क से चानन पुलिस ने अवैध बालू से भरा ट्रैक्टर किया जब्त, चालक गिरफ्तार
चानन पुलिस ने इटौन जाने वाली सड़क से अवैध बालू लोड ट्रैक्टर जब्त किया है.ट्रैक्टर चालक को गिरफ्तार कर मंगलवार अपराह्न 2 बजे चानन थाना से पेशी के लिए लखीसराय कोर्ट भेजा गया. पुलिस के मुताबिक मामले में रामसीर गांव के रहने वाले श्याम देव महतो के पुत्र ट्रैक्टर चालक अभिषेक कुमार को गिरफ्तार किया गया है. चानन थाना में कांड संख्या 77/26 दर्ज किया गया है.