Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Bihar
किसान
चोरी
Gujarat
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
पेट्रोल
Up
Rajasthan
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Kerala
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana
Hardoi

जम्मू कश्मीर के गुरेज़ में खूबसूरत नजारे देखने के लिए टूरिस्ट्स ने अपनी गाड़ी पार्क की और बाहर निकलकर फोटो खींचने लगे, तभी अचानक उनकी गाड़ी पहाड़ी से नीचे लुढ़क गई. गनीमत की बात ये रही कि कार के अंदर कोई मौजूद नहीं था. बता दे कि ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है

Shimla Urban, Shimla | Jul 8, 2026

MORE NEWS

बिंदल पर बरसे कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार,,बोले, सनातनी होने का बिंदल से नहीं चाहिए सर्टिफिकेट।

बिंदल पर बरसे कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार,,बोले, सनातनी होने का बिंदल से नहीं चाहिए सर्टिफिकेट।

Shimla Urban, Shimla | Jul 8, 2026

सुने क्या बोले, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर

सुने क्या बोले, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर

Shimla Urban, Shimla | Jul 8, 2026

शिमला: देखते ही देखते उजड़ गए तहबाजारी की दुकानें! नगर निगम की कार्रवाई से मची अफरा-तफरी
शिमला। राजधानी शिमला में नगर निगम की टीम ने मंगलवार को अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए सड़क किनारे और सार्वजनिक स्थानों पर लगाए गए अस्थायी ढांचों व अवैध कब्जों को हटाया। कार्रवाई शुरू होते ही क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और दुकानदारों में हड़कंप मच गया।
नगर निगम की टीम जेसीबी और अन्य संसाधनों के साथ मौके पर पहुंची। कई दुकानदारों ने कार्रवाई शुरू होते ही अपना सामान समेटना शुरू कर दिया, जबकि कुछ अस्थायी दुकानें और ढांचे मौके पर ही हटाए गए। देखते ही देखते कई दुकानें खाली हो गईं और पूरा क्षेत्र बदलता नजर आया।
नगर निगम अधिकारियों ने बताया कि यह अभियान सार्वजनिक मार्गों को अतिक्रमण मुक्त बनाने और आम लोगों की आवाजाही सुगम करने के उद्देश्य से चलाया गया। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने बिना अनुमति सार्वजनिक भूमि पर कब्जा किया है, उनके खिलाफ आगे भी इसी तरह कार्रवाई जारी रहेगी।
वहीं, प्रभावित दुकानदारों का कहना है कि उनके रोजगार पर सीधा असर पड़ा है। कुछ दुकानदारों ने मांग की कि प्रशासन वैकल्पिक व्यवस्था उपलब्ध कराए, ताकि उनका रोजगार प्रभावित न हो।
नगर निगम ने स्पष्ट किया है कि शहर में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
#Shimla #ShimlaNews #MunicipalCorporation #MCShimla #EncroachmentDrive #AntiEncroachment #Tehbazari #StreetVendors #PublicLand #TrafficManagement #HimachalPradesh #HimachalNews #BreakingNews #UrbanDevelopment #CityUpdate

शिमला: देखते ही देखते उजड़ गए तहबाजारी की दुकानें! नगर निगम की कार्रवाई से मची अफरा-तफरी शिमला। राजधानी शिमला में नगर निगम की टीम ने मंगलवार को अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए सड़क किनारे और सार्वजनिक स्थानों पर लगाए गए अस्थायी ढांचों व अवैध कब्जों को हटाया। कार्रवाई शुरू होते ही क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और दुकानदारों में हड़कंप मच गया। नगर निगम की टीम जेसीबी और अन्य संसाधनों के साथ मौके पर पहुंची। कई दुकानदारों ने कार्रवाई शुरू होते ही अपना सामान समेटना शुरू कर दिया, जबकि कुछ अस्थायी दुकानें और ढांचे मौके पर ही हटाए गए। देखते ही देखते कई दुकानें खाली हो गईं और पूरा क्षेत्र बदलता नजर आया। नगर निगम अधिकारियों ने बताया कि यह अभियान सार्वजनिक मार्गों को अतिक्रमण मुक्त बनाने और आम लोगों की आवाजाही सुगम करने के उद्देश्य से चलाया गया। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने बिना अनुमति सार्वजनिक भूमि पर कब्जा किया है, उनके खिलाफ आगे भी इसी तरह कार्रवाई जारी रहेगी। वहीं, प्रभावित दुकानदारों का कहना है कि उनके रोजगार पर सीधा असर पड़ा है। कुछ दुकानदारों ने मांग की कि प्रशासन वैकल्पिक व्यवस्था उपलब्ध कराए, ताकि उनका रोजगार प्रभावित न हो। नगर निगम ने स्पष्ट किया है कि शहर में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। #Shimla #ShimlaNews #MunicipalCorporation #MCShimla #EncroachmentDrive #AntiEncroachment #Tehbazari #StreetVendors #PublicLand #TrafficManagement #HimachalPradesh #HimachalNews #BreakingNews #UrbanDevelopment #CityUpdate

Shimla Urban, Shimla | Jul 8, 2026

जनता ही हमारा सबसे बड़ा प्रमाणपत्र, कांग्रेस को हर चुनाव में मिला जवाब : डॉ. राजीव बिंदल

राम मंदिर पर कांग्रेस के रुख पर साधा निशाना, बोले— बेरोजगार युवाओं से किए वादों का हिसाब दे सरकार

न्यूज टुडे हिमाचल ब्यूरो शिमला। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह के हालिया बयानों पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि भाजपा या उसके नेताओं को किसी से प्रमाणपत्र लेने की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने कहा कि पिछले 35 वर्षों से प्रदेश की जनता के आशीर्वाद से जनप्रतिनिधि के रूप में सेवा कर रहे हैं और उनके लिए सबसे बड़ा प्रमाणपत्र जनता का विश्वास है।

डॉ. बिंदल ने कहा कि हाल ही में हुए पंचायती राज, नगर निकाय और नगर निगम चुनावों में जनता ने कांग्रेस को स्पष्ट संदेश दिया है। उनके अनुसार कांग्रेस सरकार की नीतियों से नाराज जनता ने भाजपा के पक्ष में अपना विश्वास व्यक्त किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनावी हार के बाद कांग्रेस नेता हताशा में अनर्गल बयानबाजी कर रहे हैं, जबकि प्रदेश की मूल समस्याओं से ध्यान भटकाने का प्रयास किया जा रहा है।

उन्होंने राज्य सरकार पर बेरोजगार युवाओं के साथ वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए कहा कि चुनाव से पहले कांग्रेस ने पांच लाख रोजगार और एक लाख सरकारी नौकरियां देने का वादा किया था, लेकिन अब तक इन वादों को पूरा करने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। उन्होंने कहा कि प्रदेश का युवा आज भी सरकार से अपने चुनावी वादों का हिसाब मांग रहा है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने राम मंदिर के मुद्दे पर भी कांग्रेस को घेरते हुए कहा कि भगवान श्रीराम के जन्मस्थान पर मंदिर निर्माण के लिए लंबे समय तक संघर्ष हुआ, लेकिन कांग्रेस ने प्रत्यक्ष और परोक्ष रूप से इस आंदोलन में बाधाएं खड़ी कीं। उन्होंने आरोप लगाया कि अब वही कांग्रेस आस्था के नाम पर राजनीतिक लाभ लेने का प्रयास कर रही है, जिसे जनता भली-भांति समझती है।

डॉ. बिंदल ने कहा कि कांग्रेस सरकार को बयानबाजी छोड़कर प्रदेश की आर्थिक स्थिति, विकास कार्यों, रोजगार और चुनावी वादों पर जवाब देना चाहिए। उन्होंने कहा कि भाजपा जनता से जुड़े मुद्दों को लगातार उठाती रहेगी और सरकार को उसके हर वादे तथा हर विफलता के लिए जनता के प्रति जवाबदेह बनाएगी।

जनता ही हमारा सबसे बड़ा प्रमाणपत्र, कांग्रेस को हर चुनाव में मिला जवाब : डॉ. राजीव बिंदल राम मंदिर पर कांग्रेस के रुख पर साधा निशाना, बोले— बेरोजगार युवाओं से किए वादों का हिसाब दे सरकार न्यूज टुडे हिमाचल ब्यूरो शिमला। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह के हालिया बयानों पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि भाजपा या उसके नेताओं को किसी से प्रमाणपत्र लेने की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने कहा कि पिछले 35 वर्षों से प्रदेश की जनता के आशीर्वाद से जनप्रतिनिधि के रूप में सेवा कर रहे हैं और उनके लिए सबसे बड़ा प्रमाणपत्र जनता का विश्वास है। डॉ. बिंदल ने कहा कि हाल ही में हुए पंचायती राज, नगर निकाय और नगर निगम चुनावों में जनता ने कांग्रेस को स्पष्ट संदेश दिया है। उनके अनुसार कांग्रेस सरकार की नीतियों से नाराज जनता ने भाजपा के पक्ष में अपना विश्वास व्यक्त किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनावी हार के बाद कांग्रेस नेता हताशा में अनर्गल बयानबाजी कर रहे हैं, जबकि प्रदेश की मूल समस्याओं से ध्यान भटकाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने राज्य सरकार पर बेरोजगार युवाओं के साथ वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए कहा कि चुनाव से पहले कांग्रेस ने पांच लाख रोजगार और एक लाख सरकारी नौकरियां देने का वादा किया था, लेकिन अब तक इन वादों को पूरा करने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। उन्होंने कहा कि प्रदेश का युवा आज भी सरकार से अपने चुनावी वादों का हिसाब मांग रहा है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने राम मंदिर के मुद्दे पर भी कांग्रेस को घेरते हुए कहा कि भगवान श्रीराम के जन्मस्थान पर मंदिर निर्माण के लिए लंबे समय तक संघर्ष हुआ, लेकिन कांग्रेस ने प्रत्यक्ष और परोक्ष रूप से इस आंदोलन में बाधाएं खड़ी कीं। उन्होंने आरोप लगाया कि अब वही कांग्रेस आस्था के नाम पर राजनीतिक लाभ लेने का प्रयास कर रही है, जिसे जनता भली-भांति समझती है। डॉ. बिंदल ने कहा कि कांग्रेस सरकार को बयानबाजी छोड़कर प्रदेश की आर्थिक स्थिति, विकास कार्यों, रोजगार और चुनावी वादों पर जवाब देना चाहिए। उन्होंने कहा कि भाजपा जनता से जुड़े मुद्दों को लगातार उठाती रहेगी और सरकार को उसके हर वादे तथा हर विफलता के लिए जनता के प्रति जवाबदेह बनाएगी।

Shimla Urban, Shimla | Jul 8, 2026

जम्मू कश्मीर के गुरेज़ में खूबसूरत नजारे देखने के लिए टूरिस्ट्स ने अपनी गाड़ी पार्क की और बाहर निकलकर फोटो खींचने लगे, तभी अचानक उनकी गाड़ी पहाड़ी से नीचे लुढ़क गई. गनीमत की बात ये रही कि कार के अंदर कोई मौजूद नहीं था. बता दे कि ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है - Shimla Urban News