गंगरार: ग्रामीण सेवा शिविर से घर बैठे मिला योजनाओं का लाभ
गंगरार। ग्रामीण सेवा शिविर 2026 के तहत पंचायत समिति गंगरार की ग्राम पंचायतों में शिविर लगाकर समस्याओं का मौके पर समाधान किया जा रहा है। खारखन्दा शिविर का एडीएम रावतभाटा ने निरीक्षण कर तत्परता से काम करने के निर्देश दिए। शिविरों में राजस्व, कृषि, चिकित्सा, पशुपालन समेत सभी विभागों के स्टॉल लगाकर जानकारी दी गई।