बैतूल नगर: मारपीट के फरार आरोपियों पर सारणी पुलिस का शिकंजा, कॉम्बिंग गश्त में दबोचे गए दो आरोपी न्यायालय में किया पेश
बैतूल जिले के सारणी थाना क्षेत्र में मारपीट के मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की कॉम्बिंग गश्त के दौरान दोनों आरोपियों को पकड़ने में सफलता मिली, जिसके बाद उन्हें कानूनी प्रक्रिया के तहत जिला चिकित्सालय बैतूल लाया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मनोज पिता फुलसिंह, उम्र 40 वर्ष, निवासी सौभापुर पाथाखेड़ा और लक्की उर्फ ल