मुरैना: वीणा स्कूल के पास कार चालक से बदमाशों ने सोने की चैन और रुपये छीने, कार के सामने बाइक अड़ाकर की वारदात, पुलिस जांच में जुटी
Morena, Morena | Dec 15, 2024 सिविल लाइन थाना क्षेत्र की वीणा स्कूल के पास कार के सामने बाइक को अढ़ाकर बदमाशों ने सोने की चेन और रुपए छीन लिए, जिसके बाद फरियादी ने थाने में जाकर कार्रवाई के लिए आवेदन दिया है। बताया जाता है कि कार चालक अपने घर जा रहा था ,तभी वारदात को अंजाम दिया गया है। वहीं सिविल लाइन थाना पुलिस ने आवेदन लेकर पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।