मुरैना: छोन्धा नदी के पास ट्रक ने बाइक सवार पति-पत्नी को मारी टक्कर, दोनों घायल, अस्पताल में भर्ती
Morena, Morena | Dec 14, 2024 सिविल लाइन थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 44 पर ट्रक चालक ने लापरवाही से चलाते हुए बाइक में टक्कर मार दी ,जिससे बाइक पर सवार पति-पत्नी दोनों घायल हो गए, दोनों घायलों को नेशनल हाईवे की एंबुलेंस चालक की मदद से जिला अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टर के द्वारा घायलों को भर्ती कर दिया गया है। बताया जाता है ट्रक को भी पुलिस ने पकड़ लिया है।