मुरैना: रन्धा की चिमनी के सामने ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से 3 लोग हुए घायल, एक व्यक्ति को ग्वालियर किया गया रेफर
Morena, Morena | Dec 14, 2024 स्टेशन थाना क्षेत्र के शिवलाल का पूरा गांव के पास रंधा की चिमनी के सामने ट्रैक्टर ट्राली चालक ने दुकान पर खड़े तीन लोगों को टक्कर मार दी, जिसमें तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनको जिला अस्पताल लाया गया ।जहां डॉक्टर के द्वारा एक व्यक्ति की गंभीर हालत को देखते हुए ग्वालियर के लिए रेफर कर दिया है ।वही दो लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।