नानपारा: मटेरा की सड़कों पर उतरा 308 पहियों वाला ‘महाबली’, देखने के लिए उमड़ी भीड़
बहराइच जिले के मटेरा की सड़कों पर इन दिनों 308 पहियों वाला विशालकाय महा-ट्रेलर लोगों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। करीब 100 फीट लंबे और 200 टन वजनी इंडस्ट्रियल वैक्यूम बायलर को लेकर गुजर रहे इस भारी-भरकम काफिले को देखने के लिए हाईवे पर लोगों की भीड़ उमड़ रही है। विशाल ट्रेलर को देखकर लोग हैरान हैं और इसकी तस्वीरें व वीडियो सोशल मीडिया पर भी चर्चा बटोर