छतरपुर: शस्त्र प्रदर्शन के वायरल वीडियो पर कांग्रेस नेत्री कंचन शुक्ला की सफाई, जारी किया बयान।
छतरपुर जिले के सटई थाना क्षेत्र में कांग्रेस नेत्री कंचन शुक्ला का शस्त्र प्रदर्शन करते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। इस बीच कांग्रेस नेत्री कंचन शुक्ला ने मंगलवार को छतरपुर में अपना पक्ष रखते हुए बयान जारी किया।कंचन शुक्ला ने 3 जून दोपहर करीब 4:30 बजे जारी बयान में वायरल वीडियो को लेकर अपनी बात रखी।