बिल्हौर: बिल्हौर में दो दोस्तों से तमंचे के बल पर हुई लूट, पुलिस जांच में जुटी
बिल्हौर में बाइक से ड्यूटी करने जा रहे दो दोस्तों को बाइक सवार बदमाशों में तमंचा लगाकर लूट लिया। उनके पास मौजूद पैसे और मोबाइल छीन लिया।घटना के बाद दोनों युवकों ने थाने में पहुंचकर मामले की शिकायत की।थाना प्रभारी अवनीश कुमार ने सोमवार शाम 6 बजे बताया कि शिकायत मिली है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।