बिल्हौर: बसंठी तिराहे के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर की टक्कर से स्कूटी सवार महिला की हुई मौत
चौबेपुर थाना क्षेत्र की बसंठी तिराहे के पास एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने स्कूटी सवार महिला को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।एक्सीडेंट की सूचना पाते पुलिस मौके पर पहुंची और घायल महिला को उपचार के लिए चौबेपुर सीएचसी ले गई।जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया पुलिस ने शनिवार 4 बजे शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।