बिल्हौर: शिवराजपुर में दो भाइयों पर हिस्ट्रीशीटर ने फायरिंग करते हुए लोहे की रॉड से किया हमला, FIR दर्ज
शनिवार को भाइयों को अवैध मिट्टी खनन का विरोध करना भारी पड़ गया। हिस्ट्रीशीटर ने गुंडो के साथ मिलकर दोनों भाइयों पर हमला कर दिया। फिर फायरिंग करते हुए लोहे की रॉड से पीटा। दोनों का इलाज जारी है।शिवराजपुर पुलिस ने शनिवार 7:00 बजे आरोपियों के खिलाफ हत्या का प्रयास समेत गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।