बिल्हौर: चौबेपुर कंपनी बाग में मिला एक युवक का शव, पुलिस जांच में जुटी
चौबेपुर स्थित कंपनी बाग में सोमवार को एक युवक का शव मिलने से हड़कम्प मच गया। मृतक के सिर पर नुकीली चीज से हमला करके हत्या की आशंका जताई जा रही है।सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक युवक की जेब से मिले आधार कार्ड से युवक की शिनाख्त की।मृतक का नाम आलोक कुमार था।पुलिस ने सोमवार 3:00 बजे शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।