बिल्हौर: अरौल की मजबूत नगर गांव में बकायेदार ने विद्युत कर्मियों को पीटा, जेई ने थाने में की शिकायत
अरौल थाना क्षेत्र के मजबूत नगर में विद्युत विभाग द्वारा एक मुक्त समाधान योजना के तहत गांव में कैंप लगाया गया था।जिसमें एक बकायेदार ने बिजली काटने से नाराज होकर विद्युत कर्मियों को जमकर पीट दिया। जेई ने रविवार शाम 5 बजे थाने में जाकर मामले की शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।