रॉबर्ट्सगंज: रायपुर थाना क्षेत्र के रईयां गांव में संपत्ति विवाद में मारपीट का वीडियो हुआ वायरल
रायपुर थाना क्षेत्र के रईयां गांव में जमीनी विवाद में मंगलवार दोपहर 2 बजे मारपीट का वीडियो वायरल हुआ। जानकारी के मुताबिक रईयां गांव में सुरेंद्र मिश्रा और वीरेंद्र मिश्रा में संपत्ति को लेकर विवाद है, जो आपस में चाचा भतीजे हैं वीरेंद्र के पिता की मौत हो चुकी है और उनके चाचा सुरेंद्र मिश्रा पूरी संपत्ति हड़पना चाहते हैं,आए दिन दोनों के बीच विवाद होता रहता है।