मुगलसराय: कसाब महल मुगलसराय में पुराने बूचड़खाने की दुकानों के आवंटन की मांग तेज हुई
मुगलसराय कसाब महाल स्थित पुराने बूचड़खाने को लेकर पूर्व छात्र संघ महामंत्री राकेश रोशन सिंह ‘बागी’ ने शनिवार दोपहर 02 बजे नगर पालिका को पत्र सौंपकर वहां बनी 16-17 दुकानों के व्यवस्थित आवंटन की मांग की है। उन्होंने कहा कि दुकानों के आवंटन से गंदगी पर नियंत्रण होगा और शहर की सफाई व्यवस्था बेहतर बनेगी व सड़क किनारे मिट की दुकानों पर प्रतिबंध लगाने की मांग की।