जमुई: अंबेडकर जयंती पर मिलनीटांड़ में डॉ. नीरज साह ने जरूरतमंद बच्चों के बीच पाठ्य सामग्री का वितरण किया, शिक्षा का दिया संदेश
Jamui, Jamui | Apr 19, 2026 समाजसेवी सह हड्डी रोग विशेषज्ञ डा. नीरज साह ने रविवार की दोपहर बाद 3:00 बजे गरही पंचायत के मिलनीटांड़ गांव में केक काटकर डा. भीम राव अंबेडकर की 135 वीं जयंती मनाई। साथ ही अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया और श्रद्धांजलि अर्पित की।इस दौरान डॉ. नीरज साह ने गरीब, जरूरतमंद बच्चों के बीच पाठ्य सामग्री का वितरण किया।