हज़ारीबाग: सदर अस्पताल स्थित संजीवनी सेवा कुटीर पर जिला प्रशासन ने बुलडोजर चलाया, विधायक प्रदीप प्रसाद और समर्थकों में आक्रोश
आमजनों एवं मरीजों की सेवा के लिए सदर अस्पताल में विधायक प्रदीप प्रसाद द्वारा स्थापित संजीवनी सेवा कुटीर को बुधवार एक बजे जिला प्रशासन ने अतिक्रमण करार देते हुए हटवा दिया। यह कार्रवाई तब की गई जब कुछ लोगों ने स्वास्थ्य मंत्री से इसकी शिकायत की थी। प्रशासन की इस कार्रवाई से विधायक समर्थकों में आक्रोश भी देख गया