शिवपुरी नगर: मनियर में बेटों की बेरुखी: जिस मां ने खून-पसीना बहाकर पाला, उसे ही चार कमरों के मकान से निकाला और मजदूरी के पैसे भी छीने
कहते हैं कि मां का आंचल बच्चों के लिए दुनिया का सबसे सुरक्षित ठिकाना होता है, लेकिन जब वही बच्चे बड़े होकर मां को उसके ही घर से बेदखल कर दें, तो रिश्तों पर से भरोसा उठ जाता है। ऐसा ही एक दर्दनाक मामला शिवपुरी के कोतवाली थाना क्षेत्र के मनियर से सामने आया है, जहां एक 60 वर्षीय बुजुर्ग मां अपने सगे बेटों और बहुओं के अत्याचार से तंग आकर SP के पास पहुंची।