खरीक: पैक्स चुनाव: 20 अप्रैल को मतदान, उसी दिन होगी मतगणना
सिंहपुर पूरब पैक्स चुनाव के लिए मतदान की तिथि 20 अप्रैल निर्धारित की गई है। मतदान केंद्र मध्य विद्यालय मधुरापुर में बनाया गया है, जबकि उसी दिन प्रखंड परिसर में मतगणना होगी। नामांकन प्रक्रिया पहले ही पूरी हो चुकी है और नए सिरे से किसी ने नामांकन दाखिल नहीं किया। गुरुवार व शुक्रवार को संवीक्षा, सोमवार को नामांकन वापसी व प्रतीक चिह्न आवंटन की प्रक्रिया होगी।