अन्ता: धाकड़खेड़ी में अज्ञात व्यक्ति ने एक युवक और महिला की धारदार हथियार से हत्या की, मृतकों के शरीर पर मिले गहरे घाव
Antah, Baran | Jan 2, 2025 धाकड़खेड़ी में अज्ञात व्यक्ति ने एक युवक और महिला की धारदार हथियार से हत्या कर दी। अज्ञात व्यक्ति हत्या कर फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस अधीक्षक राजकुमार चौधरी भी घटनास्थल पहुंचे। यह घटना महिला के घर पर हुई है। वहीं घटना के बाद मृतक महिला का पति गणेश मेवाड़ा फरार हो गया है। पुलिस इस मामले को लेकर जांच कर रही है।