अन्ता: उप ज़िला अस्पताल अंता में ब्राह्मण कल्याण परिषद ने मरीज़ों को फल वितरण कर मनाया स्थापना दिवस
Antah, Baran | Jan 1, 2025 ब्राह्मण कल्याण परिषद के तहसील अध्यक्ष डॉक्टर देवेंद्र शर्मा काचरी व नगर अध्यक्ष घनश्याम दाधीच ने बुधवार शाम 4 बजे बताया कि हर साल की तरह इस साल भी ब्राह्मण कल्याण परिषद का स्थापना दिवस मनाया गया। इस अवसर मुख्य अतिथि के रुप में तहसीलदार सत्यनारायण शर्मा, निर्मल श्रृंगी मौजूद रहे। वही उप जिला अस्पताल में मरीजों को फल वितरण किये गये।