सिराथू: पहलगाम में हुए आतंकी हमले के खिलाफ सिपाह गांव में लोगों ने निकाला मशाल जुलूस, पाकिस्तान मुर्दाबाद के लगे नारे
मंगलवार को कश्मीर के पहलगाम में पर्यटक स्थल पर आतंकी हमला हुआ था।जिसमें 26 लोगों की मौत हुई थी।पूरे देश में इस हमले को लेकर निंदा की जा रही है और लोग अपने-अपने अंदाज में मारे गए पर्यटकों को श्रद्धांजलि दे रहे हैं।सिराथू के सिपाही गांव में बृहस्पतिवार शाम एक कार्यक्रम किया गया था। हाथों में कैंडल लेकर श्रद्धांजलि दी गई,पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे भी लगाए गए।